Friday, 9 May 2014

freshers are not allowed ......???????????

पिछले सात साल  से मार्केटिंग  के प्रोफेशन मे हु कई बार ऐसा मौका आया  कि इंटरव्यू  पैनल मे भी  बैठना पड़ा और उसी दौरान मन में एक विचार  आया जो की एक बारम्बार पूछे जाने वाले सवाल  उत्पन्न हुआ की  फ्रेशेर होना क्या कोई गुनाह है   की रट लगाये बैठे है फ्रेशर्स नॉट allowed ………
 अरे भाई फ्रेशेर है तो  ऊर्जावान होगा उसको अपनी कम्पनी के माहौल के हिसाब से ढाल सकते हो क्योकि  अभी वो किसी प्रोफेशनल माहौल का  आदी नहीं हुआ है उसको खुद को  प्रूव करने का जोश है इन सभी बातो का लाभ आप एक एम्प्लॉयर होने के नाते लाभ  उठा सकते हो
खुद की मेहनत को बचाने के चक्कर में एक अच्छे टैलेंट को जाने देते है.
अगर अनुभव इतना ही ज़रूरी है तो यही मानक शादी के समय क्यों नहीं होता कि दामाद तो भाई हमे अनुभवी ही चाहिए ,,,,,,,,,,,आखिर वहाँ तो दो लोगो की ज़िन्दगी का सवाल होता है तो वहां फ्रेशेर क्यो ???????????
ठीक उसी तरह यदि किसी की नौकरी किसी वजह से छूट जाती है तो उसको करिअर ब्रेक की वजह से रेजोइनिंग कि दिक्कत होती है आखिर क्यों ????????
मान लीजिए कि आप के जवान बेटे की पत्नी किसी कारण से परलोक सिधार गयी तो क्या आप उसकी दोबारा शादी नहीं कराये गे ,,,,,,,,क्या वो सारी ज़िन्दगी यूही गुज़ार देगा ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रोफेशनल होना बुरी बात नहीं लेकिन इंसानियत से परे होना बिल्कुल गलत है.
टैलेंट को परखिये सिचुएशन को नहीं यही बेस्ट बिज़नेस है।